फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुरानी रंजिश में चले चाकू, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Sep 2022 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और चाकू चले, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे और चाकू चल गए। इसमें पिता-पुत्र व मां और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊदरवाजा थाने के गांव रसीदपुर निवासी कैलाश चंद्र जाटव (60) का अपने पड़ोसी नंदकिशोर (28) से पुरानी रंजिश चल रही है।

विज्ञापन

शनिवार रात घर पर  पथराव होने पर कैलाश चंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर देने की बात कही थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे  कैलाश थाने जा रहे थे। आरोप है कि नट नगला के पास गुमटी के किनारे झाड़ियों में बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व चाकू से हमला बोल दिया।
लाठी-डंडा और चाकू से घायल की सूचना पर पहुंची उनकी पत्नी विद्या देवी (58)  और पुत्र रिशू (17) को भी लहूलुहान कर दिया। मारपीट और चाकू चलने में दूसरे पक्ष के नंदकिशोर और घनश्याम के भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें