फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर्मचारी नेता को न्याय दिलाएगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने दिवंगत नगर पालिका कर्मचारी नेता राजीव यादव के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी के पुत्र सिद्धार्थ से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रावली का अवलोकन कर कहा कि राजीव यादव दोषी नही थे, उसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से सही निर्णय नहीं लिया गया। जो दुखद है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में मुख्य सचिव व महानिदेशक पुलिस ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र से कहा कि वह डीएम व एसएसपी को पत्र देकर कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, पेंशनर जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें