फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बरसे शिक्षा राज्यमंत्री

Fri, 13 Jan 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम के पक्ष में बोले राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में विकासखंड नवाबगंज के गौरा कठेरवा में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. उधौ सिंह की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रसाद शुक्ला ने अखिलेश धड़े को आड़े हाथों लिया। कहा कि हम सब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ हैं। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम के साथ जो कुछ किया है, गलत है। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह ने पार्टी के लिए 25 सालों से संघर्ष किया है। यूपी सीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व प्रमुख की सामाजिकता को लोग आज भी याद करते हैं। संचालन यूपी सीएलडीएफ  के निदेशक बालेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, मोहित सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख औरास ज्ञानेंद्र सिंह, श्याम सुंदर शुक्ल, अजय प्रताप, विजय प्रताप, विनोद सोनी, मुन्ना द्विवेदी, बल्ली तिवारी, रामप्रताप यादव व राकेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें