फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डफरिन में एनआईसीयू के लिए स्वीकृत हुआ स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डफरिन अस्पताल में एनआईसीयू के संचालन के लिए पदों की स्वीकृति हो गई है। यहां सात स्टाफ नर्स, तीन सफाई कर्मचारी, तीन आया, तीन चौकीदार और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वीकृति दी है। अस्पताल में वर्तमान में 20 बेड में से 12 बेड एसएनसीयू के संचालित हैं। अब चार बेड और एसएनसीयू के बढ़ जाएंगे। इसके अलावा चार बेड पर एनआईसीयू संचालित होगा। इसके लिए अभी वेंटिलेटर सहित तमाम उपकरण आने बाकी हैं। जिसका बजट अभी नहीं मिला है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि अस्पताल में सात बाल रोग विशेषज्ञ पर्याप्त हैं। इनमें तीन नियमित, एक पुनर्नियोजन और तीन एनएचएम से बाल रोग विशेषज्ञ हैं। एमएलसी सलिल विश्नोई ने बताया कि डिप्टी सीएम से मिले अब अनुमति मिली है। जल्द ही एनआईसीयू शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें