फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान ने की मंगेतर की हत्या: इतनी तेज दबाया गला कि टूट गई हड्डी, पहले की थी जमकर पिटाई

Wed, 14 Sep 2022 12:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

एसएसबी जवान द्वारा मंगेतर की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में कई खुलासे हुए हैं। जवान ने मंगेतर का गला इतना तेज दबाया था कि हड्डी टूट गई। हत्या से पहले जमकर पीटा भी और शरीर पर कई गंभीर चोटें मिलीं हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में बैठे अर्चना के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में एसएसबी जवान नीलेश ने अर्चना की हत्या से पहले बेरहमी की हदें पार कर दीं। उसने अर्चना को जमकर पीटा। सिर पर स्टील की बोतल मार दी। बेदम होकर जब वह जमीन पर गिरी तो नीलेश ने उसका गला इतनी तेज दबाया कि गले की हड्डी ही टूट गई और उसकी वहीं मौत हो गई।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद नीलेश शव को गड्ढे में छुपाकर घर आकर सो गया था। इधर, सोमवार देर शाम पुलिस को लॉयन सफारी के पास एक लावारिस स्कूटी मिली थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन स्कूटी मालिक का पता नहीं चला। पुलिस स्कूटी को लेकर थाने आ गई और लावारिस में दाखिल कर दिया।

इस दौरान अर्चना के परिवार के लोग भी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने आ गए। अधिकारियों ने जब परिजनों को स्कूटी का नंबर बताया तो वह अर्चना की निकली। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवती के नंबर की सीडीआर निकलवाने के लिए भेज दी।

विज्ञापन

इधर, पुलिस युवती के सभी दोस्तों से संपर्क कर पूछताछ करने लगी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान मां मंजू देवी ने बताया कि अर्चना के मंगेतर नीलेश ने दिन में फोन कर बेटी को बुलाया था। इस पर पुलिस ने नीलेश का भी नंबर लेकर दोनों नंबर की लोकेशन और सीडीआर निकलवाई।

पुलिस को एक टीम को जसवंतनगर भेज कर नीलेश को थाने बुलवाया। थाने में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो नीलेश ने बताया कि वह किसी और लड़की से प्यार से करता है और अर्चना से शादी नहीं करना चाहता है। यह बात उसने कई बार अर्चना और उसके परिवार के लोगों से कही थी, लेकिन वे लोग शादी न करने पर मुकदमा करने की धमकी देते थे।

सोमवार को मिलकर अर्चना से शादी न करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानी। इसी कारण वारदात को अंजाम देना पड़ा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रात करीब डेढ़ बजे शव को लॉयन सफारी के पास के जंगल से बरामद कर लिया।

शादी की खुशियों के बीच छाया मातम
परिवार के लोग जहां घर में शादी की तैयारियां कर रहे थे और खुशी का माहौल था, वहां एक दिन में ही मातम छा गया। अर्चना के पिता लल्ला सिंह ने बताया कि छह जुलाई को बेटी की मंगनी हुई और 16 नवंबर को शादी होनी थी। बड़ी बेटी की शादी होने के कारण घर के सभी को खुशी थी। शादी से पहले ही दहेज में साढ़े सात लाख रुपये दे दिए थे और नौ लाख रुपये 20 सिंतबर से पहले देने की बात कही थी। 

यमुना में फेंक दिया था अर्चना का फोन
अर्चना की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया। पहले तो वह फोन रखकर एक घंटे तक शहर में इधर-उधर घूमता रहा और जब कुछ समझ नहीं आया तो फोन को यमुना नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

बीएड पास कर टीईटी की तैयारी कर रही थी अर्चना
अर्चना चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह बीएड कर चुकी थी और टीईटी की तैयारी में लगी थी। अर्चना की मौत पर मां मंजू देवी, भाई अमित व सुमित सहित बहन रचना का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें