सीओ विक्रमादित्य व कोतवाल चंद्रकांत सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां मानसी के सिर में अधिक चोट होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी सुधार न देख कानपुर हैलट भेजा गया। वैन में बैठे अन्य छात्र सुरक्षित हैं।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि वैन पलटने से दो छात्राएं घायल हुई थीं। इसमें एक की हालत गंभीर है। वैन में बैठे अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। विद्यालय प्रबंधन से उन छात्राओं की सूची मांगी गई है, जो उससे स्कूल आ रहे थे।
एआरटीओ प्रवर्तन को भेज कराएंगे जांच
एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि वैन पलटने जैसी घटना की जानकारी हमें नहीं है। अब पता चला है एआरटीओ प्रवर्तन को स्कूल भेजकर वैन की फिटनेस, कितने बच्चे थे। ठेके पर लगी थी या स्कूल में अटैच थी। इसकी जानकारी कराई जाएगी।