दमकल ने तीनों को बाहर निकाला
शोर मचाने पर लोग दौड़े और उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। सूचना पर सीओ ऋषिकांत शुक्ल व माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कुएं में गिरे दोनों श्रमिकों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मांगलिक कार्यक्रम में पूजा जाता है कुआं
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि कुएं में पानी भरा था। उस कुएं को गांव के लोग मांगलिक कार्यक्रम में पूजने का काम करते हैं। उसी में बाइक चली गई थी।
बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
मृतक दिलवर पत्नी माधुरी और बच्चों में तरन्नुम (10), जीसान (8) और तबस्सुम (6) के साथ मजदूरी करने आया था। वहीं दूसरा मृतक साकिर भी पत्नी रसीदुन बानो के साथ दो बच्चों निर्साद, इरसाद के साथ भट्ठे पर रहकर काम करता था। दोनों की मौत से जहां पत्नियों के सुहाग उजड़ गए, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।