माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। सपा ने रविवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएलए प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कहा गया कि बीएलए जागरुकता से एक-एक वोट बढ़ाया जाएगा। मिशन-2027 में कामयाबी हासिल की जाएगी। सम्मेलन में बीएलए और एसआईआर प्रहरियों को प्रशिक्षित किया गया। लोगों के वोट को बचाने और मतदाता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद रहे। उन्होंने कहा की बीएलए की जागरूकता से और बूथ पर जमीनी काम से वर्ष 2027 में फिर से सपा की सरकार बनेगी। सपा के प्रदेश सचिव प्रकाश मिश्रा ने कहा की किदवई नगर विधानसभा में लगातार जागरुकता का काम किया जा रहा है। हम सबको मिलकर फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव ने की। इस मौके पर सुधांशु मिश्रा, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महेन्द्र सिंह, मेराज अहमद, प्रशांत बाजपेई, अर्पित त्रिवेदी, शादाब, तौफीक, आफताब, दानिश आदि रहे।