फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सपा ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों को जारी की सूची, रूरा में रमा व सिकंदरा में मुन्नी बेगम पर फिर दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। निकाय चुनाव के लिए सपा ने अध्यक्ष की सभी 13 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रूरा नगर पंचायत में निवर्तमान चेयरमैन रमा देवी को ही दोबारा टिकट दिया गया है। सिकंदरा में भी सपा ने प्रत्याशी नहीं बदला है। यहां भी निवर्तमान चेयरमैन मुन्नी बेगम पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


पार्टी ने डेरापुर में निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी फरहा बेगम को टिकट दिया है। रसूलाबाद नगर पंचायत में यदुनाथ संखवार और शिवली नगर पंचायत में प्रभात कुमार को टिकट दिया है। रनियां में बिटान दिवाकर, राजपुर में अनवार खां, अमरौधा में सबीरा बेगम, मूसानगर में मीरा यादव, अकबरपुर में वंदना निगम और कंचौसी में अजय कुमार कल्लू को टिकट दिया है।


झींझक पालिका में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र बहादुर राजपूत और पुखरायां में ऊषा संखवार को प्रत्याशी बनाया है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ बबलू राजा ने बताया कि निकायों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इससे साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशियों के पक्ष में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



पुराने कार्ड पर सपा का जीत के लिए दांव
रूरा। नगर निकाय चुनाव में इस बार भी कस्बे में अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पुराना कार्ड ही चला है। इधर प्रत्याशी दोहराए जाने से पार्टी समर्थक उत्साहित हैं। सपा ने रमा देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वह निवर्तमान चेयरमैन हैं। दावेदारों में रूरा नगर से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संदीप कश्यप रिंकू, रमा देवी समेत आठ नाम थे। पार्टी के चयन पैनल ने रमा देवी को टिकट दिया है। वह पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह गौर के भतीजे देव प्रताप सिंह की पत्नी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें