फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सपाइयों ने जामुन खाकर पीडीए पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सपा की महानगर इकाई ने मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जामुन पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर पीडीए अभियान पर चर्चा हुई और जामुन के पौधे लगाने के आयोजन पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जामुन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी फल है। प्रदेश में अधिक से अधिक जामुन के वृक्ष लगाने का अभियान चलाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिले तथा जामुन उत्पादकों को भी आर्थिक फायदा पहुंचे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, केके शुक्ला, सत्यनारायण गहरवार, फखरे आलम, सजल कुशवाह, समीर सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें