सभा को संबोधित करते पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में समाजवादी सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय पद यात्रा कार्यक्रम के तहत सपाइयों ने जनसभा की। इस दौरान पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ल ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर निशाना साधा।
जिले के औरास क्षेत्र में पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ल ने उन्नाव सांसद पर चुटकी लेते हुए कहा कि साक्षी का अद्भुत मामला है। इनको गंगाजी के किनारे बैठ कर काम करना चाहिए। वह समाज व विकास की बात नहीं लव जिहाद और तीन तलाक की बात करते हैं।