प्रदेश अध्य्क्ष नरेश उत्तम का बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इटावा में मंगलवार रात सीएए के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठ गईं थीं। इस दौरान महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में नरेश उत्तम ने कहा कि सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को भाजपा दबा रही है।
कहा कि भाजपा ये बात जान ले कि दमन से शासन नहीं चलता। समाजवादी पार्टी इटावा प्रकरण पर चर्चा कर जल्द आंदोलन करेगी।