हमीरपुर जिले में राठ विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रहीं चंद्रावती वर्मा का बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर आकर्षक परिधान में योग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चंद्रावती वर्मा विभिन्न मुद्राओं में योग करते नजर आ रही हैं। चंद्रावती वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की राठ विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी चंद्रावती वर्मा के डांस के वीडियो वायरल हुए थे। डांस के वीडियो ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि चंद्रावती विधानसभा चुनाव हार गई थीं और अब चुनाव के बाद उनका योग करते हुये वीडियो, फोटो सामने आया है।