फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मां पर जानवेला हमला करने वाला बेटा भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दबौली पुलिस ने मां पर जानलेवा हमला करने वाले नशेबाज बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दबौली निवासी वृद्धा देवंती देवी पति भरत व दो बेटों हृदयानंद और संतोष के साथ रहती हैं। सबसे बड़ा बेटा बाहर रहता है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात हृदयानंद और संतोष नशे की हालत में घर पहुंचे। किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। देवंती बीच-बचाव के लिए आईं। आवेश में आकर संतोष ने देवंती के सिर पर तवा मारकर हमला कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हृदयानंद की तहरीर पर संतोष के खिलाफ हत्या के प्रयास का रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें