फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसता खून: पारिवारिक विवाद में हंसिए से वार कर बेटे ने पिता की हत्या की, गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 10:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधापुरवा गांव में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद में बेटे ने हंसिए से वार कर पिता की हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोतीलाल यादव (70) का शुक्रवार शाम करीब सात बजे अपने बेटे नीलम यादव (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान बेटे ने हंसिए से पिता के सिर पर वार कर दिया। बताया गया कि आरोपी पत्नी से विवाद के चलते मानसिक तनाव में रहता था। घटना के बाद परिजन मोतीलाल को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें