हरदोई के कछौना में घर छोड़ने के बहाने पत्नी की बुआ को बाइक पर बैठा एक युवक उसे जबरन कस्बे से पांच किलो मीटर दूर जंगल में ले गया। आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
किसी तरह कार से लिफ्ट मांगकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कस्बा के मोहल्ला स्टेशन निवासी 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ग्राम हरदेवखेड़ा निवासी रामलखन पुत्र रामभरोसे को उसकी भाई की बेटी (भतीजी) ब्याही है। बताया कि रविवार की देर शाम वह बाजार से घर जा रही थी तभी आरोपी उसे मिल गया।