बाग में फंदे से लटका मिला शव
उसका शव बिलग्राम-कन्नौज बाईपास पर गुलाब बाड़ी के पास बाग में फंदे से लटका मिला है। गुरुवार की सुबह जब इसका पता चला, तो क्षेत्र में खलबली मच गई। कोतवाल बिलग्राम फूल सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
सीओ बोले- हर पहलू से हो रही है जांच
वहीं, सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले का संज्ञाल लेते हुए जांच की जा रही है।