कानपुर मे कल्याणपुर के विनायकपुर में पिता की प्रताड़ना से तंग आकर अविनाश (15) ने फांसी लगा ली। मां ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से सजेती के गुजेला गांव निवासी राकेश सिंह पत्नी रीता और बेटे अविनाश के साथ विनायकपुर में हाकिम सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं।
रीता ने पुलिस को बताया कि पति राकेश बेटे अविनाश को प्रताड़ित करते थे, जिससे वह तंग आ चुका था। इसी के चलते उसने शुक्रवार को यह कदम उठाया। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि मां की तहरीर पिता पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।