फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शौचालयों में कही दुकान खुली तो कहीं खड़े करते हथठेले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 07:::राजागंज चौराहा के पास नगर पलिका परिसर में बने शौचालय पर दुकानदारों ने किया कब्जा ।
विज्ञापन

फोटो 08:::रेलवे बजरिया स्थित बने शौचालय पर हथठेला बालों ने किया कब्जा। संवाद
फोटो 09:::मुन्नी देवी। संवाद
फोटो 10:::प्रबल प्रताप। संवाद

- नगर पालिका की ओर से शहर में 12 सार्वजनिक शौचालयों का करवाया गया था निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के लोगों की सहूलियत के लिए नगर पालिका की ओर से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय अब सार्वजनिक न होकर निजी हाे गए है। इससे शहर में आने वाले लोगों को नित्यक्रिया के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
शौचालयों में कहीं लोगों ने पंसारी की दुकान खोल ली तो कहीं हथठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। नगर पालिका की ओर से शहर में 12 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। शुरुआती दिनों में इन शौचालयों का लाभ लोगों को मिलता रहा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे शौचालय लोगों की गिरफ्त में आ गए। अब किसी शौचालय में दुकान तो किसी के बाहर हथठेला लगे हुए नजर आते है। बाहर से देखने पर कई शौचालय तो नजर ही नहीं आते, इससे बाजार में आने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


सीन-एक
स्थान- राजागंज चौराहा
शहर के व्यस्ततम चौराहा राजागंज के पास नगर पालिका के परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय पर स्थानीय दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने शौचालय के मुख्य द्वार पर दुकान का सामान रख दिया, इससे यह शौचालय बाजार में आने वाले लोगों व अन्य राहगीरों की नजर से ओझल हो गया है।

सीन-दो
स्थान- स्टेशन बजरिया
स्टेशन परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को शौंच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यहां बना नगर पालिका का सार्वजनिक शौचालय भी कब्जाधारियों की गिरफ्त में है। इसपर हथठेले वालों अपना कब्जा जमा रखा है।


लोगों ने बताई परेशानी

फोटो 09:::मुन्नी देवी। संवाद
1- पिखलर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि जिला अस्पताल से ऑटो में बैठकर स्टेशन बजरिया तक आई थी । शौच के लिए जाना था। आसपास पूछने पर, जब शौचालय पहुंची तो उसका रास्ता बंद था। दरवाजे पर हथठेला वालों ने पर्दा डाल रखा था।
फोटो 10:::प्रबल प्रताप। संवाद
2- प्रबल प्रताप ने बताया कि बाजार में शौचालय पर कब्जा हो जाने के कारण आम आदमी को उसका लाभ नही मिल पा रहा है। इसके लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


वर्जन
नगर पालिका के सार्वजनिक शौचालय लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए है। इस पर अगर कब्जा है तो कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका के सभी शौचालयों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।-विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें