फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर वाटर हीटर लगवाएं, इलेक्ट्रिकसिटी बिल में 100 रुपये की छूट पाएं

Thu, 08 Dec 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेडा अधिकारियों ने जारी किये आदेश
विज्ञापन
सोलर वाटर हीटर संयत्र उपयोग में लाने पर बिजली बिल में छूट मिलेगी। उत्तर प्रदेश के नेडा के निदेशक ने ये आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सोलर वाटर हीटर की स्थापना व उपयोग में लाए जाने पर सौ रुपये प्रतिमाह या वास्तविक बिल जो भी कम हो छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता को पावर कार्पोरेशन को शपथ पत्र देना होगा। सर्दियों के मौसम में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गर्म पानी की आवश्यकता पड़ती है ऐसे में ये सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने में मिलने वाली छूट पब्लिक के लिये बड़ी फायदेमंद साबित होगी। इससे कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत तमाम जिलों को लाभ पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें