फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सामाजिक संस्थाएं एक साथ कार्य कर बदल सकतीं शहर का स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर पुस्तक मेले में मुस्कराए कानपुर संस्था की ओर से सोमवार को विजन कानपुर 2047 रोल ऑफ सोसाइटी पर परिचर्चा आयोजित हुई। शुभारंभ करते हुए रिटायर्ड आईपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव ने वृहद दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर बल दिया। डॉ. सुधांशु राय ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं एक साथ कार्य करें तो शहर का स्वरूप बदल सकती हैं। शिक्षाविद दीपिका श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में हैप्पीनेस सेंटर और स्कूल की भी स्थापना की जाए। टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है के जीतू गुप्ता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संयोजन दीपिका श्रीवास्तव एवं राजेश ग्रोवर और संचालन बिरजू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील मिश्रा ने किया। यहां परिवर्तन संस्था के राजेश ग्रोवर, प्रमोद गुप्ता, सीमा निगम, राहुल दीक्षित, वंदना श्रीवास्तव, सुनीता, अनीता त्यागी, अमित गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें