फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रॉली बैग में 50 हजार की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सेंट्रल पर सोमवार की चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय शराब तस्कर बिहार गया के पंचमहला निवासी रंजीत कुमार (40) को गिरफ्तार किया है। उसके ट्रॉली बैग में हरियाणा की 12.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि हैरिसगंज पुल के आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी से तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें