लखनऊ से नई दिल्ली जा रही लखनऊ मेल के एसी कोच में एक्सेल गर्म होने से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी और आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची।
सभी यात्री ट्रेन से नीचे आए। एक्सेल ठंडा होने के बाद रात 12:58 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। हरदोई में ट्रेन को 11:30 बजे रोका गया था।