नए खंभों के लगने के साथ ही शुरू हुआ तारों को बदलने का कार्य हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। फीडरों पर बिजली आपूर्ति, खपत का पूरा हिसाब रखने के लिए क्षेत्र के फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। इसमें 33/11केवी फीडरों पर इनकमिंग मशीनों में स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं। जिससे लाइन लॉस को खत्म किया जा सके और बिजली चोरी पर भी अंकुश लग सके।
एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि झूलती लाइनों से होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए खंभों के बीच के स्थान को कम किया जा रहा है। इसके लिए नए खंभे भी लगेंगे। साथ ही चोरी रोकने, लाइन लॉस कम करने, ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने में कमी लाने के लिए पीवीसी कोटेड लाइनों को बिछाए जाने का काम शुरू हो गया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जैसे ही फीडर या ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हुआ तो विभागीय अधिकारियों को चेक करने पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से तुरंत ही जानकारी हो जाएगी। स्मार्ट मीटर में बिजली रीडिंग को घटाया या बढ़ाया भी नहीं जा सकेगा। एसडीओ अरविंद कुमार, जेई कौशल पांडे, प्रमोद गौतम, कंपनी के सर्किल इंचार्ज सुशांत सक्सेना, सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार, रवि कुमार रहे।
उधर, कचौरा मार्ग पर स्थित श्याम नगर क्षेत्र में बिजली विभाग ने बिजली के खंभों पर लगे जर्जर तारों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन तारों को हटाकर नई केबिन लगाने का काम किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को सुविधाएं मिलेंगी और हाई लाइन लॉस से भी निजात मिलेगी। एसडीओ ने बताया कि नीचे लटक रहे तारों में आए दिन फाल्ट हो रहे थे, इससे यहां पर केबिल को डालने का कार्य किया गया है।