कानपुर। भारत सरकार की नवाचार प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले आठ और नौ दिसंबर को पीएसआईटी में आयोजित होगा। इसमें 21 टीमें हिस्सा लेंगी। देश के युवाओं को वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करने के लिए देशभर में 59 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। कानपुर की जिम्मेदारी पीएसआईटी को मिली है। उद्घाटन समारोह में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक नीलिमा कटियार मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एआईसीटीई और विभिन्न मंत्रालयों व राज्य सरकारों द्वारा दी गई चुनौतियों पर टीमें 36 घंटे तक समाधान प्रस्तुत करेंगी। पीएसआईटी को इस वर्ष सॉफ्टवेयर एडिशन के नोडल सेंटर के रूप में चुना गया है। समापन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विजेता टीमों को सम्मानित करेंगी। ब्यूरो