कानपुर। चकेरी क्षेत्र में सोमवार की सुबह छत तोड़ने के दौरान अचानक पूरी स्लैब तीन मजदूरों पर गिर पड़ी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को कांशीराम अस्पताल भिजवाया। एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हैलट में भर्ती कराया गया। जगईपुरवा निवासी अरविंद कुमार पाल का सनिगवां स्थित सावित्रीनगर में एक कमरा बना हुआ है। सोमवार सुबह महाराजपुर के रूमा निवासी राजाराम, तकदीर अली और नरवल के पाली बेहटा निवासी सोमनाथ छत को तोड़ रहे थे। अचानक पूरी स्लैब नीचे गिर गई जिसके नीचे दबकर तीनों घायल हो गए। सोमनाथ को हैलट रेफर किया गया। संवाद