फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो सप्ताह से लापता युवक का कंकाल मिला, हत्या का आरोप

Wed, 15 Jul 2020 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
दो सप्ताह से लापता युवक का कंकाल मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के गांव कोटरा (मकरंदपुर) से दो सप्ताह से लापता युवक का कंकाल पड़ोसी गांव सुजानपुर के बाहर खेतों में पड़ा मिला। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। पिता ने गांव के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि नशेबाजी के विवाद में उसकी हत्या की गई है। मंगलवार सुबह सुजानपुर गांव के बाहर लोगों को नर कंकाल पड़ा देखा। कुछ दूरी पर पैंट और जूते भी पड़े थे। शव को जंगली जानवरों ने नोचकर खा डाला था।

सूचना पर सजेती थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पैंट से मिले आधार कार्ड में मृतक का नाम रामकुमार सिंह (30) पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम कोटरा (सजेती) लिखा था। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पिता, भाई आदि ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों और जूतों की पहचान की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रामकुमार सिंह करीब दो सप्ताह पहले घर से ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। तब से उसका पता नहीं था। उन्होंने गांव के दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार महीने पहले हुई थी शादी
रामकुमार सिंह की शादी इसी वर्ष (22 फरवरी को) ग्राम रूरा थाना कुंठौद (जालौन) में हुई थी। रामकुमार की मां की मौत हो चुकी है। परिवार में पिता और पांच भाई हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें लगा वह ससुराल में है, इसलिए खोजबीन नहीं की। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई की रात को उसने बहन से बात की थी। इसके बाद से उसका फोन बंद जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें