इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सोमवार को अप-डाउन में जाने वाली छह ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। इसमें सबसे अधिक कालका एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस 45 मिनट, कानपुर सेंट्रल-टूंडला एक्सप्रेस 30 मिनट, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसकी वजह से आरक्षित टिकट पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें उमस भरी गर्मी में प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। वहीं, जरूरतमंद व दैनिक यात्री दूसरे संसाधनों व अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। (संवाद)