कानपुर। भोपाल में 0755 इंडिया ओपन पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के छह निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। कोच अमर निगम ने बताया कि पिस्टल वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह ने 400 में से 374, उत्कर्ष कटियार ने 362, कनिष्क श्रीवास्तव ने 360 और अंशिका यादव ने 351 अंक हासिल किए। राइफल वर्ग में कार्तिक कुमार ने 386.3 और संस्कार ओमर ने 374 अंक अर्जित कर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। रुद्र प्रताप सिंह ने जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश में पहला और देश में सातवां स्थान हासिल किया। दिसंबर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी।