फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो बाइकों की टक्कर में छह श्रद्धालु घायल

Sun, 13 Sep 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर पास छिबरामऊ पर शनिवार को दो बाइकों टकरा गई। हादसे में मां जाहरा देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे छह श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जनपद कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत गांव सिवली निवासी पुष्प कुमार (18) बाइक से साथी मोहन (18), अंकित (25) और दूसरी बाइक पर बृजेश (16) कानपुर देहात के ही थाना रनिया निवासी कृष्णा (19), विकरू निवासी आसियान (24) भी थे। सुबह आठ बजे मां के दर्शन कर घर लौट रहे थे। छिबरामऊ अंडरपास के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार से बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें