फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने 6 को कुचला, दो लड़कियों की हालत गंभीर

Sun, 16 Oct 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहगीरों ने कार चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
विज्ञापन
कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में रविवार सुबह टायर फटने से बेकाबू हुई कार राहगीरों को कुचलते हुए दूसरी कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए जबकि दो युवतियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।  बर्रा निवासी देवांशु और युवराज अपनी कार से जेके मंदिर की ओर जा रहे थे। शास्त्री नगर सिंधी कालोनी पार्क के सामने अचानक टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया और कार बेकाबू होकर राहगीरों को कुचलते हुए दूसरी कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में पिता के साथ बाइक सवार सुरक्षि (16), मोनू (20) गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। जब कि चार अन्य लोगों को जख्मी हालत में सीएल मेमोरियल नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। कार चालक देवांशु को राहगीरों ने पकड़ और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें