फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कबड्डी में सिठमरा की छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। बीआरसी परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शनिवार को बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की होने वाली कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल सिठमरा की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और जीत को अपने नाम किया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रजीत सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। शिक्षक आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्कूल खजूरी की टीम विजेता बनी। वहीं, जूनियर वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में कुढ़ावल के नितिन ने जीत हासिल की। 600 मीटर की दौड़ में नोनारी के शिवा व 100 मीटर में महोई के शिवम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग से 100 व 400 मीटर में कपासी खुर्द के खुशी ने दोहरा खिताब जीता, जबकि 200 मीटर में मझगवां की सानिया अव्वल रहीं। प्राथमिक स्तर पर मुहीन, विराट, अमन, शिवम, कृतिका व दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन कर विजेताओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर हुई कबड्डी में बालक वर्ग से अलावलपुर की टीम और बालिका वर्ग से किशवाखेड़ा की टीम विजेता बनी। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यहां शिक्षक जैनेंद्र यादव, नवीन दीक्षित, पीयूष मिश्रा, जयशंकर द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें