पुलिस अधिकारी को सौ का नोट देता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
साहब...साहब ये लो 100 रुपये और हमारे साथ न्याय कर दो। मकड़ी खेड़ा निवासी एक दलित व्यक्ति अपनी छोटी बेटी को लेकर के कल्याणपुर स्थित एसीपी कार्यालय के पास सड़क पर बैठ गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। उसका खून भी बह रहा था, लेकिन संबंधित चौकी पर शिकायत करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हो रही है।