बॉलीवुड के मशहूर गायक अंकित तिवारी श्रद्धा कपूर की खूबसूरती और आवाज के दीवाने हैं। कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धा ट्रेंड सिंगर हैं, इसलिए जब वह गाती हैं तो बहुत ही बारीकी और खूबसूरती से गाती हैं। मुझे लगता है कि वह पेशेवर गायिका के तौर पर एक्टिंग के अलावा अपना नया फिल्मी करियर बना सकती हैं। सिंगर अंकित तिवारी ने बुधवार को सर्वोदय नगर स्थित परफेक्ट प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की बेहद मांग पर अपने कई फेमस गाने भी सुनाए। अंकित तिवारी से मिलने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।