फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Army Truck Accident: हादसे में उन्नाव का लाल भी शहीद, पिता बोले- आठ दिसंबर को ही ड्यूटी पर गया था

Sat, 24 Dec 2022 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए, जिसमें उन्नाव के जवान श्याम यादव भी शहीद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सिक्किम में हुए सड़क हादसे में श्याम सिंह यादव हुए शहीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हिलौली ब्लॉक के गांव ककरारीखेड़ा निवासी किसान का फौजी लाल सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हो गया। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुन शहीद फौजी के घर में ढांढस बांधने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

हिलौली ब्लॉक के गांव व पोस्ट गुलरिहा के मजरे ककरारीखेड़ा (शंकरबक्सखेड़ा) के मूल निवासी सुंदरलाल यादव का पुत्र श्याम सिंह यादव (30) साल 2011 में  सेना में सैनिक के पद पर भर्ती हुए था। इस समय उसकी तैनाती सिक्किम में थी।
शुक्रवार देर शाम सिक्किम में हुए सड़क हादसे में श्याम सिंह यादव शहीद हो गए। इकलौते बेटे की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। मां शांति के साथ पत्नी विनीता और तीन बहनें बेहाल हैं। मृतक का एक छोटा बेटा अमन (8) है। पिता खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटा ही सहारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि आठ दिसंबर को ही घर से ड्यूटी पर सिक्किम गया था। शुक्रवार रात सेना के एक अधिकारी ने बेटे के शहीद होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिकों के शहीद हो गए। इसमें आपका बेटा भी शहीद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें