गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर हुआ कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर, लाटूश रोड की ओर से सोमवार को लाजपत भवन में कवि दरबार आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, निदेशक नरेंद्र प्रताप सिंह, कोऑर्डिनेटर अरविंद नारायण मिश्रा को सम्मानित किया गया। जेल मंत्री के न आने पर उनके ओएसडी नवदीप सिंह गिल का सम्मान किया गया। स्त्री सत्संग के 20 जत्थों को सम्मान स्वरूप एक-एक डबलबेड शीट दी गई। सभी गुरुद्वारों के प्रधानों और सामाजिक सोसाइटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कवि दरबार में जालंधर के करमजीत सिंह, दिल्ली के अमरजीत सिंह अमर, कोटला के जमीर अली, गुरशरण सिंह परवाना शाहाबाद, बीबी जागीर कौर दिल्ली के अलावा ढाढी जत्था भाई गुरमीत सिंह मंडी वाले ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाईं।