शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी मछली गेट के पास रखा ट्रांसफार्मर बुधवार रात 11 बजे खराब हो गया था। गुरुवार रात 11 बजे तक दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही लाइनमैन को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पब्लिक को शांत कर लाइनमैन को छुड़ाया इसके बाद बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर मरम्मत करने का काम शुरू कराया।