यूपी के दो सबसे बड़े महानगर लखनऊ और कानपुर के बीच स्थित जिला उन्नाव का शुक्लागंज कस्बा आज इंडिया लेवल पर चर्चा का विषय बना है। इसका कारण बड़ा है क्योंकि शुक्लागंज ‘हैकरों का अड्डा’ बन चुका है।
सेंट्रल बैंक के खातों से लाखों की जालसाजी मामले में सोमवार को पुलिस मास्टरमाइंड एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पूरे घटनाक्रम की एक कड़ी बताया है। बताया कि वह सिर्फ खाताधारक की डिटेल पता कर मैनेज करता था। असली मास्टरमाइंड तो दिल्ली में है। इसके एवज में उसे निकाल गई रकम का 20 से 25 फीसदी कमीशन मिलता था। आरोपी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।