फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शुभम की बहन ने तस्वीर पर किया तिलक, फूट-फूटकर रो पड़ी

विज्ञापन
भाई की तस्वीर को टीका लगाती बहन आरती।  - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले श्यामनगर निवासी शुभम द्विवेदी को रक्षाबंधन के दिन याद कर परिजनों के आंसू छलक उठे। शुभम की बहन आरती ने भाई की तस्वीर पर तिलक कर श्रद्धांजलि दी। अन्य भाइयों सौरभ और सौमित्र को राखी बांधते हुए आरती पिछले रक्षाबंधन की बातें याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी। बहन आरती ने बताया कि हर बार त्योहार पर राखी बांध कर जब उपहार देने की बारी आती तो भाई शुभम हाथ में कुछ पैसे रख देता और कहता था कि इसे खोलकर देखो बहुत रुपये दिए हैं। रुपये देखकर वह कहती थी बस इतने ही तो शुभम कहता था अब आनलाइन मिलेंगे। आरती ने कहा शुभम हर साल राखी पर सबसे पहले आता था और मिठाई लेकर मुस्कुराता था लेकिन इस बार उसकी मुस्कान सिर्फ तस्वीर में रह गई है। परिवार ने शुभम की तस्वीर के सामने दीप जलाकर उसे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें