गुजरात के अहमदाबाद से कल एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन कानपुर आएगी। प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह साढ़े ११ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी कानपुर और उसके आसपास के जिलों के लोग होंगे। इसके अलावा दो अन्य श्रमिक स्पेशल ट्रेनें कानपुर होकर रवाना होंगी लेकिन अभी इनका शेड्यूल कानपुर सेंट्रल पर नहीं आया है।