फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छत से गिरकर दुकानकर्मी की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर । जरीब चौकी चौराहे पर जूस की दुकान में काम करने वाले राकेश (55) का शव बुधवार शाम को दुकान के बाहर पड़ा मिला। उनके परिवार में मां चंदा और भाई मुकेश हैं। परिजन के अनुसार चौराहे के पास इकबाल की जूस की दुकान है। इसमें राकेश काम करते थे और ऊपर छत पर ही सोते थे। बुधवार शाम दुकान में नीचे उनका शव पड़ा मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आशंका है कि नशे की हालत में छत से गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें