फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 50 रुपये के लेन देन को लेकर दुकानदार व पड़ोसी भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुकानदार के पास जमा 50 रुपये लेने गए युवक और दुकानदार का विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पत्थर चल गए। जिससे एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी बुद्ध विलास (45) रविवार को सुबह अपने पड़ोसी दुकानदार महेंद्र (33) के पास जमा 50 रुपये लेने गया था। वहां रुपये के लेन देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर महेंद्र ने बुद्ध विलास के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। जिस पर बुद्ध विलास ने भी महेंद्र को पीटा। बीचबचाव में आई महेंद्र की पत्नी सरिता (30) भी मारपीट में घायल हो गई। घायलों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें