फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक बाजार आज से सुबह 10 बजे से खुलेगा

विज्ञापन
नयागंज में दुकान की जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कानपुर। नयागंज बिरहाना रोड कलेक्टर के क्षेत्रों में दवा और खाद्यान्न की थोक दुकानों पर आज जिला प्रशासन में कड़ी निगरानी रखी है इस दौरान रामा मंडी बाजार में एक थोक विक्रेता के खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज किया गया यह है थोक विक्रेता लोगों को उठकर दवाइयां बेच रहा था क्या कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को सुबह से ही हो दुकानों के क्षेत्रों में निरीक्षण करना शुरू कर दिया शुक्रवार से तय किया गया था कि सभी थोक दुकानें सुबह के बजाय दिन में 11 बजे से खुलेगी लेकिन बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानों को सुबह 10बजे से 6बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया। जिलाधिकारी के अनुसार सभी संबंधित क्षेत्राधिकारी, मजिस्ट्रेट को सुबह से ही क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए थे। कहा गया था कि क्षेत्रों में घूमकर कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताए व लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगो को घरों में रहने के लिए बताया जाए। किसी भी स्थिति में दुकानों से फुटकर बिक्री न हो। साथ ही लाउडस्पीकर से एनाउंस किया गया कि समस्त आवश्यक वस्तुओं की थोक दुकाने अब सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी ।इस बात का विशेष ध्यान रहे कि आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए दुकानों के बीच एक दुकान अल्टरनेट के हिसाब से खुलेगी इसके संबंध में व्यापार मंडल आपस में सामंजस्य स्थापित करते हुए दुकाने खुलवाएं और अपने पल्लेदार लेबरों को पास भी जारी करे। बिना पास के किसी को भी ठीक बाजार में आने की अनुमति नही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें