फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सनी सिंह: कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित, ससुराल जाने की जिद पर अड़ी बहन, बोली- भाई पर नहीं बनना है बोझ

Thu, 27 Apr 2023 06:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Atiq Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में गिरफ्तार सनी सिंह को कोर्ट ने तीन माह पूर्व भगोड़ा घोषित किया था। वहीं, सनी को प्रतापगढ़ जेल से तलब कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सनी सिंह के भाई और बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक ब्रदर्स हत्याकांड का आरोपी सनी सिंह उर्फ पुराने को प्रतापगढ़ जेल से तलब कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के साढ़े तीन साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी कर तीन माह पूर्व फरार होने की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

मामले में कुरारा थाने के पैरोकार ने हत्यारोपी को तलब कराए जाने के लिए कोर्ट को अवगत कराया है। अतीक ब्रदर्स हत्याकांड का आरोपी सनी सिंह के खिलाफ 16 सितंबर 2019 को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व जानमाल की धमकी देने का मामला कुरारा थाना में दर्ज किया गया था।
इसमें तत्कालीन उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया था कि 15 सितंबर की दोपहर वो और उपनिरीक्षक कमलाकांत, कांस्टेबल कमल सिंह आदि विधानसभा उपचुनाव को लेकर मनकी तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि दो व्यक्ति झोला में अवैध गांजा व तमंचा लिए तिराहे की ओर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर झोंका था फायर
उन्होंने बताया कि जैसे ही बदमाशों ने पुलिस टीम को आता देखा, तो वह नलकूप के पास छिप गए। पुलिस ने ललकारा, तो दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आरक्षी कमल यादव ने जवाबी फायर किया। इस पर दोनों बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।।

तमंचा और सवा किलो गांजा हुआ था बरामद
उन्होंने पूछताछ में अपना नाम पता सनी सिंह उर्फ पुराने व हीरु प्रताप सिंह निवासी कुरारा बताया। तलाशी में दो तमंचे व सवा किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित जानमाल की धमकी का मामला दर्जकर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।

गैर जमानती वारंट हुआ था जारी
हत्यारोपी को कुछ दिनों बाद कानपुर जेल भेज दिया गया। 19 मार्च 2020 को सनी कानपुर जिला कारागार से कोर्ट में उपस्थित हुआ था। वहीं 17 अगस्त 2021 से दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर 27 जनवरी 2023 को हत्यारोपी सनी के खिलाफ फरार होने की कार्रवाई की थी।

जिला कारागार से कोर्ट को दिया प्रार्थना पत्र
शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि कुरारा थाने के पैरोकार ने हत्यारोपी सनी को तलब कराए जाने के लिए कोर्ट को अवगत कराया है। वहीं दूसरे आरोपी हीरू प्रताप सिंह के अधिवक्ता ने उसे जिला कारागार से तलब कराए जाने का प्रार्थना पत्र कोर्ट को दिया है।

ससुराल जाने की जिद में अड़ी सनी की बहन
हत्यारोपी सनी सिंह की बहन ने आर्थिक स्थिति कमजोर देख पुलिस से अपनी ससुराल जाने की बात कही है। कहा कि दूसरों से उधार लेकर भाई भरण पोषण कर रहा है। प्रयागराज हत्याकांड के हत्यारोपी सनी सिंह की बहन सरिता सिंह ने बताया कि उसके भाई पिंटू की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

पुलिस से लगाई है गुहार
इसके चलते वह अपने ससुराल जाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उनकी 10 दिन से पढ़ाई बर्बाद हो रही है। बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। वहीं उसकी सास का स्वास्थ्य खराब है। उनको देखने के लिए वह जाना चाहती है, लेकिन पुलिस उसे जाने नहीं दे रही है।
विज्ञापन

भुखमरी की कगार पर है परिवार
उसने कहा कि भाई की माली हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जो अपने बच्चों को आस-पड़ोस से उधार लेकर खिला रहा है। वह उस पर बोझ नहीं बनना चाहती। वहीं ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक देवीदीन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस बल तैनात किया गया है। जब तक कोई निर्देश नहीं मिलते, उन्हें कैसे छोड़ सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें