फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम की झूठी कसम खाकर सत्तासीन हमारे संविधान से कर रहे खिलवाड़ : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कुछ लोग प्रभु श्रीराम की झूठी कसम खाकर हमारे संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में चल रही रामलीला में मंच से संबोधित करते हुए कहा। शुक्रवार देर शाम शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है। इन्हीं के लोग दलाली का काम कर रहे हैं। अधिकारियों से कहा ऐसे दलालों से सावधान रहें। जनता और समाज हित में कार्य करें, वरना जनता सबका हिसाब करेगी। राष्ट्रीय महामंत्री बुराइयों में डूबे महान पराक्रमी रावण के कुल नाश श्रीराम ने किया था। हर वर्ष दशहरा को रामलीला में रावण वध की लीला संदेश देती है कि अहंकार बुराई का हमेशा सर्वनाश होता है। इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि सभी लोग अपने अंदर छुपी बुराइयों को दशहरा के दिन त्याग कर अधिक से अधिक अच्छाइयां समावेशित करें। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लाल सिद्धार्थ प्रसाद, उपाध्यक्ष रईस, प्रबंधक हीरालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें