कानपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में शिया सुन्नी महिलाओं ने एक साथ आक्रोश जताया। मंगलवार को महिलाओं ने पटकापुर स्थित नवाब साहब हाता में अमेरिका और इस्राइल को जमकर कोसा। सभी ने कैंडल मार्च निकाला और अमेरिका-इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्वालटोली, कर्नलगंज, जूही सहित कई क्षेत्रों की मस्जिदोंव इमामबारगाहों में मातम हुआ और विरोध जताया गया। इस मौके पर रिजवाना जैदी, आलिया जैदी, शाबाज, शाहीन, महविश, जोया, जेबा, हुमा, यास्मिन, सहर, शाहिस्ता, महनाज, ख़ुशबू, शबाना आदि मौजूद रहीं। वहीं, कई इलाकों में घरों में काले झंडे लगे रहे। लोग मजलिस व तकरीरों में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। संवाद