नोट बंदी के बाद खरीद कम होने से सब्जियों के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। कानपुर में आठ नवंबर तक 24 रुपये में बिकने वाले आलू के दाम वर्तमान में सात रुपये प्रति किलो हैं। यही हाल प्याज और टमाटर के भी हैं। तब की तुलना में दाम इस समय आधे हैं। सस्ती सब्जी से खरीदार तो जरूर राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन किसानों और विक्रेताओं को लागत निकालना भी मुश्किल पड़ रहा है। मैथा गांव के किसान मो. सईद ने बताया कि एक बीघा फसल की सिंचाई में ही 1000 रुपये तक का खर्च आ जाता है। अच्छी बिक्री होने से किसानों की भरपाई हो जाती थी। अब लोगों के पास कैश ही नहीं है। इससे बिक्री घटी है। सब्जी के दाम गिरे हैं। इससे किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है।
इस तरह लुढ़के सब्जियों के दाम
आलू-7 रुपये (आज) - 24 रुपये (एक महीना पहले)
प्याज-10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)
टमाटर- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये(एक महीना पहले)
मटर- 30 रुपये (आज)- 40 रुपये (एक महीना पहले)
गाजर- 15 रुपये (आज)- 25 रुपये (एक महीना पहले)
शिमला- 30 रुपये (आज)- 60 रुपये (एक महीना पहले)
पालक- 5 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)
सोया-मेथी- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)
बैंगन- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)
गोभी- 5 रुपये (आज)- 10 रुपये (पीस) (एक महीना पहले)