फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar: 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे शनि, साढ़े साती वालों को मिलेगी राहत, पढ़ें अपना राशिफल

Thu, 12 Jan 2023 07:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिदेव 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव के इस गोचर का कई राशियों के जातकों पर सकारात्मक और कई राशियों के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
शनि गोचर 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनि के अपने दो घर होते है। पहला मकर, दूसरा कुंभ। शनि अभी तक मकर राशि में थे, अब 17 जनवरी मंगलवार को शनि अपने दूसरे घर कुंभ में प्रवेश कर रहे है। इसमें बदलाव से वो लोग प्रभावित होंगे जिनकी अभी तक साढ़े साती चल रही थी।

विज्ञापन

ऐसे व्यक्तियों का प्रभाव अब समाज में बढ़ेगा। ऐसा संयोग 30 सालों बाद बन रहा है। इससे पहले पांच मार्च 1993 में ऐसा हुआ था। यह जानकारी इंडियन कॉसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेस कानपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष शशिशेखर त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में शनि के इस परिवर्तन से सभी लग्नों और राशि के लोगों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि की साढ़ेसाती धनु राशि वालों की समाप्त हो जाएगी। अभी मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की साढ़ेसाती चलेगी। वहीं, जिनकी अभी तक साढ़े साती चल रही थी उन्हें 17 जनवरी को सर्व प्रथम गंगा स्नान करना चाहिए।

विज्ञापन

अभी तक जिस धैर्य के साथ कार्य किया है। उस दौरान घटित हुई चीजों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। शनि को सेवा बहुत पंसद है।  इसलिए जिन पर साढ़ेसाती शुरू हुई है उन्हें गरीबों, मरीजों की मदद करनी चाहिए। इससे उन्हें फायदा होगा।

शनि को खुश रखने के लिए करें उपाय
पं. शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि जिन पर साढ़ेसाती चल रही है। उन लोगों को शनि को खुश रखना बहुत जरूरी है। उन्हें हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीया जलाना चाहिए। ऐसे लोगों को अहंकार नहीं करना चाहिए और अपने अधीनस्थ को प्रसन्न रखना चाहिए। आत्म विश्वास के साथ कार्य करना चाहिए।

  • मेष: आर्थिक रूप से नए श्रोत खुलेंगे, शारीरिक मेहनत करनी पड़ेगी।
  • वृष: कर्म क्षेत्र के बदलाव संभव है, कैरियर में उन्नति होगी और कार्य क्षेत्र में स्थानांनतर्ण होगा।
  • मिथुन: किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, नए अवसर व पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
  • कर्क: पाटर्नशिप में जो व्यापार कर रहे है, उन्हें तालमेल बनाकर चलना होगा। दांपत के बीच भी अच्छा तालमेल जरूरी है।

  • सिंह: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रोगों के प्रति लापरवाही न करें, अहंकार से बचें।
  • कन्या: चुनौतियों पर विजय मिलेगी, कर्ज लेने से बचें।
  • तुला: समझदारी बढ़ेगी, पेट से संबंधित रोगों से सावधान रहें, खान पान अच्छा रखें।
  • वृश्चिक: सुख में वृद्धि होगी, मकान, वाहन का सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

  • धनु: प्रतिभा का विकास होगा। छोटी-छोटी यात्राएं करनी होंगी।
  • मकर: बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वाणी को मधुर रखे, किसी का दिल न दुखाएं।
  • कुंभ: मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। कठोर परिश्रम करने से पीछे न हटे।
  • मीन: यात्राएं करनी होंगी। खर्चे कम करनें होंगे और दुर्घटनाओं से बचकर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें