फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....वाणिज्य कर विभाग की टीम का छापा, घंटो चली पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। नगर के एक मुख्य सराफा व्यापारी की दुकान पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की टीम ने चार घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आभूषण व्यापारियों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर व्यापारी दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

सेठ मुंशीलाल शैलेंद्र कुमार ज्वेलर्स की बड़ा चौराहा स्थित दुकान पर दोपहर करीब ढाई बजे लखनऊ से आई एसजीएसटी विभाग की टीम पहुंची। टीम ने सोने, चांदी के आभूषणों की तौल कर लिस्ट बनाई और खरीद-बिक्री का मिलान देर रात तक करते रहे। विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी। टीम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कहकर मीडिया से दूरी बना रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें