चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा के पास चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और मारुति की आमने सामने भीषण टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। बाकी 5 को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया है।